संदिग्ध हालात में युवक घायल, हालत गंभीर
गांव ओढ़पुरा का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा में संदिग्ध हालात में युवक की गर्दन कट गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
शनिवार की दोपहर को भोला पुत्र रमेश की अचानक से गर्दन कट गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और फिर उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गर्दन कैसे कटी, इस बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। परिवार में से एक दो लोग बस इतना की कह रहे थे कि घर में रखी टिन शेड के ऊपर युवक गिर गया, जिससे उसकी गर्दन कटी है। सूचना के बाद इलाका पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। इस मामले में पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।