फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दुर्घटना में घायल युवक की जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल हुए युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 फरवरी की रात को कांवड़ियों की सेवा करते वक्त युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि विष्णु निवासी जगीपुर अलीगढ़ रोड चौपाल सागर के पास 20 फरवरी की रात को कांवड़ियों की सेवा में लगा हुआ था। इस बीच बाइक की टक्कर से विष्णु घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए जयपुर ले गए थे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट में बाइक सवार अरविंद निवासी नगला ताल अहवरनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एचएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत के मामले में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें