फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांव बीजलपुर में खाद के गड्ढों के लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद बुधवार को और हिंसक हो गया। इस विवाद के चलते बुधवार को एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रूपकिशोर पुत्र हकीम सिंह आगरा में नौकरी करता है। बुधवार शाम वह आगरा से मजदूरी कर गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। उसने इन लोगों से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन गोली उसके पैर में लग गई। हमलावर वहां से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुलिस ने गांव में अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। हालांकि घायलों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि गांव में खाद के गड्ढों को लेकर प्रधान पक्ष एवं घायल पक्ष में विवाद चल रहा था। घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें