फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ई-रिक्शा पलटने से युवक जख्मी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
हाथरस: ई रिक्शा के नीचे दबने से मृत उदयवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
ई-रिक्शा पटलने से युवक जख्मी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। सासनी में मंगलवार को ई-रिक्शा पलटने से पलटने से गढ़ौआ थाना सासनी निवासी उदयवीर पुत्र बिहारीलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे हाथरस से अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलजे रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। शव परिजनों के सुपुर्द किया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
मंगलवार की दोपहर ग्राम गढ़ौआ से यात्री लेकर सासनी आ रहा ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया था। जिसमें बैठा एक यात्री उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सासनी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे हाथरस के लिए भेजा गया था। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ौआ निवासी मानिक चंद्र पुत्र गिराज सिंह मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ई-रिक्शा से यात्री लेकर गांव से सासनी आ रहा था। जिसमें चार यात्री बैठे हुई थे। गांव से इगलास रोड में मिलने वाले संपर्क मार्ग पर अचानक असंतुलित होकर ई रिक्शा पलट गया, जिसमें 50 वर्षीय उदयवीर पुत्र बिहारी लाल निवासी गढौआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें