न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बुधवार को डीएम से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। डीएम ने इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल उचित कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। महिला का आरोप है कि आठ साल से यह व्यक्ति उसका शोषण कर रहा है। वह इस व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। अब यह व्यक्ति सऊदी अरब चला गया है। यह शख्स दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे मारने की धमकी भी देता है।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि एक व्यक्ति ने उसको पत्नी बनाकर रखा। महिला का कहना है कि यह व्यक्ति अब सऊदी अरब चला गया और खर्चे के लिए भी पैसा नहीं दे रहा है।
महिला का आरोप है कि यह व्यक्ति पिछले आठ सालों से उसका शोषण कर रहा है। महिला का कहना है कि इस व्यक्ति का अब किसी महिला से संबंध हो गया है। इस कारण उसे ओर उसके बच्चे का अब जान का खतरा भी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर अब संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई कराई जाएगी। महिला को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।