फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतक युवक राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

मथुरा रोड पर रजवाहे के निकट हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। सादाबाद मथुरा रोड पर सादाबाद रजवाहा के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे सादाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए, वहां परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला बाग नौगांव निवासी राहुल (18) पुत्र जगपाल सिंह मंगलवार की दोपहर अपने गांव से सादाबाद के लिए आ रहा था, इसी दौरान मथुरा रोड पर रजवाहे के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे घटनास्थल से सादाबाद सीएचसी पर ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राहुल इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें थीं। वह वर्तमान में कक्षा 12 का छात्र था। राहुल की मौत के बाद उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने भी परिजनों से बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें