फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब घर में ताला लगाने से पहले से पुलिस को देनी होगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर में ताला लगाने से पहले से पुलिस को देनी होगी सूचना
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर शुरू किया नया फार्मूला
सभी थानों में अलग से रखा जाएगा रजिस्टर, इसमें अंकित होगा ब्योरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस ने अब नया फार्मूला शुरू किया है। अब घर में ताला लगाकर बाहर जाने से पहले लोगों को पुलिस को सूचना देनी होगी, ताकि उस इलाके में पुलिस अपनी गश्त को बढ़ा सके और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे।
उल्लेखनीय है कि शहर में इस समय बंद मकानों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। रोजाना इन बंद मकानों के ताले चटकाए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए थानों पर एक रजिस्टर बनाया जा रहा है। जिसमें यदि यहां के निवासी गण रात्रि में घर में ताला लगाकर घर से बाहर जाते हैं तो वह इसकी सूचना थाने पर दें । उसमें इसकी एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की योजना है कि रात में उस क्षेत्र में प्रभावी गश्त की जा सके और चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने लोगों से अपील की है कि यदि वह रात्रि में अपने घर पर नहीं आ रहे हैं और ताला लगा है तो इसकी सूचना जाने से पहले अपने क्षेत्र के थाने पर देना सुनिश्चित करें। ताकि बंद मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें