न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के निवासी एक युवक की हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव को देर रात को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। रविवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
शहर के मोहल्ला माइयान निवासी राहुल (34 वर्ष) पुत्र रज्जोलाल शनिवार की सुबह अपने घर से निकले थे। दोपहर को उन्होंने अपने भाई रंजीत को फोन करके बताया था कि वह टूंडला जा रहे हैं। परिजनों को शाम करीब 4:30 बजे यह सूचना मिली कि पुरा के निकट राहुल का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।
परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पुरा पहुंचे। पुलिस ने शव को देर रात को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हुआ और उसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। परिजन इस बात को लेकर परेशान थे कि आखिर राहुल के साथ क्या हुआ, जिससे उसकी जान चली गई।