फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा लड़ेगी शोषित-वंचितों की लड़ाई : जसवंत सिंह

विज्ञापन
गौसगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह ने नगर के मोहल्ला गौसगंज में नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि सपा हमेशा से गरीब, मजलूमों की लड़ाई लड़ती आ रही है। पार्टी आगे भी वंचितों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा की सरकार से आम आदमी बुरी तरह परेशान हो गया है। इस दौरान धनगर समाज ने एमएलसी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत के बाद जसवंत सिंह ने कहा कि सपा ने ही पिछड़े तथा गरीबों के लिए आरक्षण देने का काम किया। प्रतिभाओं को निखारने के लिए छात्रों को निशुल्क लैपटॉप दिए। लेकिन, भाजपा की सरकार आते ही सपा की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। इस अवसर धनगर समाज के अनेक लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत सिंह व संचालन गिनेश चंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती थीं। मौके पर पुष्पेंद्र यादव, विक्की यादव, सुनील यादव, संजीव यादव, प्रशांत यादव, मनोज, ललित बघेल, अवधेश कुमार बघेल ने चांदी का मुकुट पहनाया तथा गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें