संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम ग्राम पंचायत बिजहारी के मोहल्ला आशा नगर में 36 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल मोहल्ला आशा नगर निवासी बबलू उर्फ चौकीदार (36) पुत्र नसरूदीन अपने घर पर था। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे मृत अवस्था में देखा। आनन फानन पुलिस को परिजनों ने घटना क्रम से अवगत कराया। एसएसआई कृत पाल सिंह का कहना है कि शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।