न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आवारा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा। शुक्रवार की रात्रि में बिसाना के निकट एक आवारा गोवंश से एक बाइक जा टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
सादाबाद के गांव मांगरू निवासी जफरुद्दीन (20 वर्ष) और उसका भाई समीर बाइक से शुक्रवार की रात्रि में बाइक से हाथरस से सादाबाद की ओर जा रहे थे। गांव बिसाना के निकट एक गोवंश उनकी बाइक से टकरा गया। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
एंबुलेंस वहां पहुंच गई और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वहां जफरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिजन भी वहां आ गए। मृतक के शव और घायल समीर को अपने साथ लेकर चले गए। संवाद