फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत अजय का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हसायन क्षेत्र के गांव छीतीपुर निवासी अजय कुमार (20 वर्ष) पुत्र भूरा सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे सासनी गेट चौराहे से तालाब की ओर पैदल जा रहा था। अंग्रेजी शराब ठेका के पास तमना गढ़ी निवासी बाइक सवार आदर्श ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार आदर्श घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। सूचना के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें