हाथरस : मृतक अर्जुन का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी के रहने वाले एक मजदूर युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अर्जुन सिंह (25 वर्ष) पुत्र भगवानदास निवासी गारवगढ़ी थाना मुरसान को गोरई बेसवां मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय युवक के गांव गारवगढ़ी पहुंच गए और उसके परिजनों को सांत्वना दी।
इस दौरान रामेश्वर उपाध्याय ने शासन प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये का किसान बीमा दिलाने की मांग की और खुद भी मदद का भरोसा दिया है। संवाद