हादसे में मृत विनोद का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बा में एक युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई । वह दादी के त्रयोदशी संस्कार के लिए पंडित को बुलाने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 12 के आसपास मोहल्ला गोपाल नगर निवासी विनोद कुमार (42) पुत्र राधेश्याम के घर पर दादी त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम चल रहा था ।
वह पंडित को बुलाने लिए बाइक से गया था । रास्ते में बाइक फिसलने से विनोद गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने चले गए। विनोद को रास्ते में गड्ढे में पड़ा देखा। परिजन उसे आगर ले गए। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।