फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कूलर में करंट से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर में कूलर में आए करंट से वृद्घ बेहोश हो गए। यह देख परिजन घबरा गए और बेहोशी की हालत में वृद्घ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
रविवार की सुबह 70 वर्षीय घनश्याम शर्मा पुत्र नवाब शर्मा निवासी वीर नगर कूलर चालू कर रहे थे। इस बीच उन्हें कूलर से करंट लग गया, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इधर, इस बात की सूचना जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा कोतवाली पुलिस को पीआई भेज कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें