फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिक्षिका का शोषण करने के आरोप में युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक शिक्षिका का आर्थिक व मानसिक शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष भी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक शिक्षिका ने अंकित पाराशर निवासी कस्बा सादाबाद सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अंकित पाराशर युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष है। इस शिक्षिका का कहना था कि अंकित पाराशर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है। अंकित ने उससे कुछ कागजातों पर धोखाधड़ी कर हस्ताक्षर करा लिए हैं और अपने एक साथी को गारंटर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप था कि अंकित उससे एटीएम कार्ड भी छीनकर ले गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दे गया। अन्य गंभीर आरोप भी इस शिक्षिका ने लगाए थे। यह शिक्षिका एटा के एक परिषदीय स्कूल में तैनात है। यह मुकदमा थाना सादाबाद में दर्ज कराया गया था। बाद में इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अंकित छेड़खानी और ठगी का आरोपी है। उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें