न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से महिला शिक्षकों व कर्मचारियों को पीरियड लीव दिए जाने की मांग की है। इसको लेकर महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने सदर विधायक व सिकंदराराऊ विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा व महामंत्री प्रियंका यादव के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं ने विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना और विधायक हाथरस सदर हरिशंकर माहौर को ज्ञापन सौंपा। यहां पर महिला शिक्षकों की समस्या की जानकारी दी और अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री द्वारा शासनादेश जारी कर महिलाओं को मासिक धर्म विशेष अवकाश की सुविधा का प्रावधान महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि बिहार राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही ऐसा प्रावधान किया जा चुका है।
ज्ञापन देने वालों में जिला कार्यकारिणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू, मंत्री सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, चारु अग्रवाल, संयुक्त मंत्री राजरानी बंसल, संगठन मंत्री रोजी रानी आदि के नाम शामिल हैं।