न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/सहपऊ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में एक युवक ने घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ पर फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। गांव निवासी प्रेमशंकर का 24 वर्षीय पुत्र छोटू ट्रक चलाता था। रविवार की शाम को वह हाथरस से घर आया था। सुबह उसका शव घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ से लटका मिला।
शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदास सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है। संवाद