फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की पीट-पीटकर हत्या, लगाया जाम, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : मृतक सुरेंद्र उर्फ भूरा का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में बृहस्पतिवार की रात को कुछ नामजदों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने मीतई गांव में ही जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक पक्ष का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में हत्या की बजाय गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जाम की सूचना पर कई थानोें का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों की जाम लगा रहे लोगों से नोक-झोंक हो गई। बाद में मुकदमे को हत्या में दर्ज करने का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला। इधर, इस घटना के बाद गांव में जातीय तनाव भी व्याप्त हो गया। इसके मद्देनजर वहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव मीतई निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ भूरा के घर पर रात को करीब साढे़ आठ बजे गांव निवासी उसका दोस्त पूसी पुत्र कुलदीप अपने भाई राहुल के अलावा कूकी के साथ आया। आरोप है कि यह तीनों सुरेंद्र को अपने साथ अपने मोहल्ले में ले गए। गांव के ही आंबेडकर पार्क में ले जाकर नामजदों ने उसके साथ मारपीट की और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सुरेंद्र के परिजनों को बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि गांव में आंबेडकर पार्क के सामने गली में सुरेंद्र बेहोश पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि में ही परिवार के लोग सुरेंद्र को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सुरेंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एक आरोपी को भी मारपीट के दौरान चोट लगी है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए मृतक के परिजनों ने तहरीर दी तो पुलिस ने धारा 304 यानि गैर इरादतन हत्या में दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जब वह शव को लेकर गांव पहुंचे तो सड़क पर इन लोगों ने जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। लोगों की इन अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। आक्रोशित लोगों को अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि यह मुकदमा धारा 302 में तरमीम कर दिया जाएगा। इस पर आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम खोला। इधर, घटना के बाद गांव में जातीय तनाव भी व्याप्त हो गया। गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक चंदपा गिरीश कुमार गौतम ने बताया कि इस मामले में तीन नामजदों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसी भी तरह का तनाव नहीं हैं। एक आरोपी राहुल की गिरफ्तारी कर ली गई है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें