फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पत्नी को ससुराल छोड़ कर घर लौटे युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस: युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने के बाद जिला अस्पताल में मौजूद उसके परिवार वाले। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल छोड़कर अपने घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। अब युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान निवासी लक्ष्मण पुत्र डिप्टी सिंह की मार्च में ही इलाहाबाद से शादी हुई है। वह अपनी पत्नी को कार से इलाहाबाद छोड़कर बृहस्पतिवार की रात को ही लौटा है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे लक्ष्मण ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की नजर पड़ी तो युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। परिजन आनन-फानन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में रेफर कर दिया गया। युवक का अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें