फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योगी को गोरखपुर मठ, मोदी को कंधे पर झोला टांगकर गुजरात भेज देंगे

विज्ञापन
हाथरस : मुरली गार्डन में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और डॉ. यशवीर सिंह का स्वागत करते राल? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आगामी वर्ष 2022 में योगी जी को सत्ता से हटाकर गोरखपुर के मठ में पहुंचाएंगे और 2024 के चुनाव में मोदी जी के कंधे पर झोला झक्कड़ टांगकर उनको गुजरात भेज देंगे। महागठबंधन सरकार बनाएगा और उसमें जयंत की हिस्सेदारी होगी और उन्हीं के सहयोग से सरकार बनेगी और चलेगी। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने सादाबाद के हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पूरा देश और प्रदेश मोदी और योगी की सरकार से त्रस्त है। जनता इससे ऊब चुकी है और जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर महंगाई काबू से बाहर है। सरसों का तेल व खाद्यान्न व बाजार में ऐसी कोई चीज नहीं है, जो जनता की जेब को ढीला न करे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी झूठों के सरदार हैं। यह झूठ बोलकर और गलत बयानबाजी करके जनता को झांसा देकर सत्ता में आए। जनता को इनसे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इन्होंने उस पर पानी फेर दिया। योगी मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात की थी, लेकिन उनकी आमदनी आज चौथाई भी नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बस और ट्रेन का किराया महंगा हो गया है। छात्र परेशान हैं और युवा बेरोजगारी का शिकार है। अपराध अपने चरम सीमा पर हैं। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन इन सब समस्याओं की तरफ ध्यान न देकर मोदी जी पूरा देश बेचने का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने किसानों को मवाली, बवाली, खालिस्तानी, पाकिस्तानी और आतंकवादी, सबकुछ कहा। वह साल भर बैठे रहे और इस दौरान हजारों किसान मौत के शिकार हो गए। अब जब चुनाव आ गया है, योगी मोदी तीनों काले कानूनों को वापस लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद जैसे का वैसा कर देंगे। जो समस्याएं वर्तमान में हैं, जयंत चौधरी ने उनका समाधान कर दिया है। उन्होंने एक लोक संकल्प समिति का भी गठन किया है, जिसमें 22 सदस्य होंगे। इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में समिति के लोग प्रदेश के कोने-कोने में गए हैं। रालोद की लोक संकल्प समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

दोनों नेताओं का स्थानीय रालोद पदाधिकारियों ने फूलमालाए पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इगलास की रैली के लिए सादाबाद में की गई तैयारियों को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी, सुआ पहलवान, बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, सुरेंद्र सिंह परिहार, महीपाल सिंह, ईशान चौधरी, रामसहाय चौधरी, सुमन सिंह, भूरा पहलवान, सचिन पहचरा, दीपू चौधरी, कर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह धनगर, सूरजपाल सिंह, आशीष ठेनुआं, सुमित चौधरी, वियोग चौधरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें