फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली कटौती के विरोध में घेरा एक्सईएन दफ्तर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

लगातार की जा रही बिजली कटौती से गुस्साए तहसील क्षेत्र के गांव गुतहरा के ग्रामीणों का सब्र बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने सादाबाद में जैतई रोड स्थित बिजलीघर पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक्सईएन के कार्यालय का भी घेराव कर लिया, लेकिन मौके पर एक्सईएन नहीं मिले। कार्यालय में पुलिस भी पहुंच गई और कार्यालय में एक साथ घुसे कई लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कार्यालय में एक्सईएन के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्या के अतिशीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि उनके गांव में बिजलीघर मौजूद है। इसके बावजूद ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। आरोप है कि जब बिजली न आने की शिकायत को लेकर गांव के कुछ उपभोक्ता गुतहरा बिजलीघर पर गए तो बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और गांव के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, जो कि उपभोक्ताओं के साथ मनमानी और अन्याय है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि बिजलीघर पर कर्मचारी नशे में धुत रहते हैं और यहां आने वाले उपभोक्ताओं से अभद्रता करते हैं। यह कर्मचारी नलकूप विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित दस घंटो की बजाय सिर्फ दो से तीन घंटे बिजली देकर सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। शिकायती पत्र में चेतावनी दी गई कि यदि दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस न लिया गया और बिजली आपूर्ति को न सुधारा गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर फोन पर ऊर्जा मंत्री, सांसद व अन्य प्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता विपिन लवानिया, सूरज शाह, रवि, सुनील, नवीन, सुरेंद्र, अनिल कुमार, दिनेश, सोमवीर, सुनील, नितिन, धर्मेंद्र, शिव कुमार, पुष्पेंद्र, तरुण, विनोद, अजब सिंह, राजवीर सिंह, गजेंद्र, सियाराम सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें