हाथरस : मुरसान गेट स्थित नया मिल कंपाउंड में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वट अमावस्या के मौके पर बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। फल, मिठाई, आदि पकवान तैयार कर वट वृक्ष को अर्पित किए। वट सावित्री व्रत की कथा सुनकर पति की दीर्घायु व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बृहस्पतिवार को महिलाओं ने सुबह स्नान कर वट वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार वट के वृक्ष के निकट बैठकर सत्यभान सावित्री की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने जल, रोली, कच्चा सूत, भिगोय चना, फल, फूल, धूप से पूजन किया।
पूजन के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा लपेटकर तीन या सात बार परिक्रमा की। मंदिरों में भक्तों ने सुबह शनिदेव का अभिषेक किया। शाम को मंदिरों में भव्य शृंगार किए गए। भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।