फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महंगाई के विरोध में कांग्रेसी आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की मुरसान ब्लॉक इकाई की बैठक गांव कुंवरपुर में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर यह भी जानकारी दी गई कि शुक्रवार को कांग्रेस महंगाई के विरोध में तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि अगले चरण में ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों की कमेटी का गठन करना है। इस मौके पर प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना राहत दवाई किट वितरण भी किया गया। डॉक्टर के परामर्श के बाद जो लोग बीमार थे, उनको दवाई की किट दी गई। साथ ही प्रधानों के बधाई पत्र भी पदाधिकारियों को दिए गए, जिससे ब्लॉक एवं न्याय पंचायत के पदाधिकारी प्रधानों के घर जाकर प्रियंका गांधी का बधाई पत्र दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति से परेशान है। महंगाई से सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पार्टी महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन करेगी। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी ने की और संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने किया। बैठक में सुभाष रावल, संतोष उपाध्याय, विष्णु कुमार, कपिल नरूला, सत्यपाल भगत, पूरन पुजारी, आकाश पौरुष, ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक कुमार, कृष्ण गोपाल, जनप्रिय शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें