फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महावीर जयंती पर घरों में रहकर की आराधना

विज्ञापन
हाथरस : भगवान महावीर की जयंती पर जैन मंदिर में होती पूजा-अर्चना। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी के मद्देनजर श्री श्री 1008 भगवान महावीर की 2620वीं जयंती के मौके पर रविवार को शहर में शोभायात्रा नहीं निकाली गई। जैन मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया।
नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के समय बाल पंडित विशाल जैन के निर्देशन में मूलनायक भगवान नेमिनाथ के अभिषेक के साथ शांतिधारा का पाठ किया गया। भगवान महावीर को पालने में झुलाने के लिए कुछ महिला और पुरुष मास्क लगाकर पहुंचे। जैन समाज के सभी लोगों को मंदिर से भगवान के जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण जूम एप के जरिये दिखाया गया। नयागंज स्थित जैन मंदिर, हलवाई खाना स्थित श्री पाश्वनार्थ दिगंबर जैन मंदिर, नयाबांस स्थित श्री चंद्रप्रभु भगवान सहित अन्य जैन मंदिरों में भी भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि समाज के सभी लोगों को मंदिर में भगवान के अभिषेक व शांतिधारा का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए जूम एप तैयार कराया गया था। सभी लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजा गया था। भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के प्रसारण को देखने के लिए जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भी लाइव प्रसारण को देखा।
बाद में जैन समाज के सभी लोगों को महावीर जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर में सुबह के समय मूलनायक नेमिनाथ भगवान के हुए अभिषेक व शांतिधारा की बोली अखिलेश जैन (मनीष रंग वाले) एवं महाआरती की बोली वंदता जैन और संतोष जैन द्वारा मोबाइल पर ली गई। श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष भी शोभायात्रा को स्थगित किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर छीतरमल जैन, अनिल जैन गुड्डू, संजीव जैन सूत वाले, धन्य कुमार जैन सोगानी, सुधीर जैन, धर्मेंद्र जैन, अभिषेक जैन, पंकज जैन, सौरभ जैन रानू, अमन जैन, पुलकित जैन, मुकेश जैन एलआईसी, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, राकेश जैन, गगन जैन, अनूप जैन, पिंकी जैन , मनोज जैन, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन, नितिन जैन, डॉ. निखिल जैन, सुभाष जैन, धीरज जैन, धीरज जैन रिंकू, जिनेंद्र जैन सिंपल, डिंपल जैन, पंकज जैन, मोनू जैन, राहुल जैन, सुमित जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, श्वेतांक जैन, विवेक जैन, राहुल जैन, अतुल जैन सूत वाले, अतुल जैन, पवन जैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें