फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवरात्र के दूसरे दिन घर-घर हुई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों और घरों में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई।सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
हाथरस : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बौहरे वाली देवी पर दर्शन के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों और घरों में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मनोरथ होने की कामना मां अम्बे से की। दोपहर बाद देवी मंदिरों में विग्रह के भव्य शृंगार किए गए।
मंगलवार की सुबह से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया। बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर में भक्तों की काफी उमड़ पड़ी। भक्त धूप में खड़े होकर मइया के दर्शन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को मां भवानी के अलौकिक स्वरूप को निहारने का मन्नत मांगने के लिए भी देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ती रही। मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ। घरों में कलश स्थापना कर मइया का अभिषेक किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें