हाथरस : सिकंदराराऊ के नगला सरदार के जीवन आयुर्वेद भवन में भगवान धन्वंतरि का पूजन करते लोग। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। सुबह से शाम तक कई स्थानों पर पूजा-अर्चना की गई।
नगला बेनलशाह स्थित बाल संस्कार केंद्र पर भगवान धन्वंतरि की वासुदेव माहौर एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन डौली ने पूजा-अर्चना की। भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर नानक चंद्र माहौर, दीपक माहौर, चंचल माहौर, कन्हैयालाल वार्ष्णेय, रोहित कुमार, यशपाल सिंह, मानवेंद्र आदि थे। शहर के आगरा रोड स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय पर डॉ. विनोद पाठक के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। आशीष उपाध्याय, ऋषि कुमार शर्मा, रमाकांत शर्मा, विकास शर्मा, संजीव शर्मा आदि थे। संवाद