न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में सोमवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को बैंकों में साप्ताहिक बंदी रही। सोमवार को दिवाली का अवकाश रहेगा, इसलिए त्योहार पर लोगों को नकदी की जरूरत रहेगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं ने एटीएम से नकदी निकालने के लिए पहुंचे।
अधिकांश एटीएम पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ एटीएम तकनीकी खामियों के चलते शोपीस बने रहे। इस कारण लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर इधर उधर भागते हुए नजर आए। लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। संवाद