फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निलंबन की अवधि में नहीं संभाला कार्यभार, सहायक अध्यापक को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रिचा गुप्ता ने एक सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस दिया है। प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी के सहायक अध्यापक दीपक गुप्ता ने निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता न मिलने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर जब जांच कराई गई तो बीईओ मुरसान ने बताया कि उक्त सहायक अध्यापक की निलंबन अवधि में बीईओ सिकंदराराऊ से उपस्थिति प्रमाणित अद्यतन प्रेषित नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके कारण जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नहीं हो सका। जांच में यह बात भी सामने आई कि सहायक अध्यापक द्वारा प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। जबकि इस सहायक अध्यापक को पदावनत करते हुए तीन मार्च 2021 को संविलियन विद्यालय गुमानपुर से डंडेसरी भेजा गया था। बीएसए ने इस सहायक अध्यापक को नोटिस देते हुए कहा है कि वह सात दिन के अंदर डंडेसरी के स्कूल में कार्यभार गृहण करें और तीन दिन के अंदर अपने निलंबन की अवधि अपनी अनुपस्थिति का कारण साक्ष्यों सहित स्पष्ट करें, वरना अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें