फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएफ घोटाले को लेकर बिजली कार्यालय पर गरजे कर्मी

विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पीएफ घोटाले को लेकर गरजे बिजली कर्मी
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएफ घोटाले को लेकर शनिवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर विद्युत संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक हुई। कर्मियों ने नारेबाजी के साथ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। अध्यक्षता क्षेत्रीय संघ के सचिव पवन वर्मा ने की और संचालन महामंत्री राजाबाबू सारस्वत ने किया।
वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि अधिकारियों और कर्मियों के जीपीएफ और सीपीएफ घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए। दोषियों को जेल भेजा जाए। कर्मियों के भविष्य निधि पैसे की जिम्मेदारी सरकार ले और श्वेत पत्र जारी करे। 18 व 19 नवंबर को होने वाले कार्य बहिष्कार और धरने को सफल बनाने की सभी से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में एसडीओ कुलदीप श्रीवास्वत, अभयप्रताप सिंह, केजी अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, अशोक सारस्वत, रमेश कुमार शर्मा, सतेंद्रपाल सिंह, वृजरानी शर्मा, मंजू देवी, चित्रा कुमारी, निशांत उपाध्याय, रोहित कुमार, अनूप माहेश्वरी, रवि कुमार, गिर्राज सिंह, हरीश कुमार, रामकुमार, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश, विनोद शर्मा, खुशीलाल, शिवकुमार, अमित गुप्ता, सोनू वर्मा, ललित कुमार, तरुण गौतम, ललित जैन, विनोद तोमर, रामेश्वर दयाल, नरेश लोधी, लेखराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें