अब सरकारी कार्यालयों में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर
जिले के सरकारी कार्यालयों पर है बिजली विभाग का है करोड़ों रुपये
घाटे से उबारने के लिए विभाग लेगा स्मार्ट मीटर का सहारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब जिले के सरकारी कार्यालयों में बिजली महकमे द्वारा जल्द प्रीपेड मीटर स्थापित किए जाएंगे, क्योंकि जिले के सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। घाटे से उबारने के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर का सहारा लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बिजली महकमे का आम उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी कार्यालयों पर बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया है। कुल मिलाकर बिजली महकमे का चार सौ करोड़ रुपये का बकाया है। लक्ष्य के सापेक्ष बकाया नहीं आने के कारण विभाग घाटे से जूझ रहा है। अब विभाग द्वारा धीरे-धीरे अलीगढ़ के बाद हाथरस में प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
पहले चरण में जिले के सरकारी कार्यालयों पर प्रीपेड मीटर स्थापित किए जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यालय से हो गई है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाला कहना है कि सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाने की योजना है। जल्द प्रीपेड मीटर स्थापित किए जाएंगे।