फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वाहन नहीं मिले तो ट्रकों से गंतव्य को रवाना हुए मजदूर

विज्ञापन
हाथरस: कानपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार करते मजदूर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते फंसे सैकड़ों प्रवासी लोग बृहस्पतिवार को वाहनों के इंतजार में जीटी रोड पर बस स्टैंड के सामने खड़े रहे। ये लोग दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने के लिए वाहनों का बाट जोह रहे हैं। इसी दौरान कुछ प्रबुद्धजनों ने ट्रकों को रोकवाकर इसमें इन्हें बिठाकर एटा तक के लिए भेजा। एडीएम ने फोन पर कहा कि कुछ समाजसेवी इनके खाने का बंदोबस्त करें वे रोडवेज बस भेजने का प्रयास करते हैं।
लॉकडाउन लंबा खींचने के चलते हजारों लाखों प्रवासी लोग घर पर आने को मजबूर हो गए। चारों तरफ सीमाएं सील आखिर घर के निकले तो निकलें कैसे। ऐसे में बृहस्पतिवार को नगर के जीटी रोड पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे कानपुर की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एसडीमए विजय शर्मा ने दावा किया था कि अब इन लोगों को रोडवेज बस लगा कर इनके घर तक छुड़वाया जाएगा। लेकिन बृहस्पतिवार को लगातार उनका फोन स्विच ऑफ आया। एक ट्रक मालिक ने काफी लोगों का ट्रक में बिठाया तथा एटा तक छोड़ दिया। इसके बावजूद काफी परिवार रह गये। एडीएम जेपी सिंह से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप खाने का इंतजाम कराओ, हम बस भेजते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें