फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मजदूरों ने नमकीन फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों ने नमकीन फैक्टरी स्वामी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एक मजदूर की बाइक चोरी के मामले में अभी तक कुछ नहीं होने से गुस्साए लोग
फैक्टरी स्वामी पर मनमानी करने का लगाया आरोप, प्रत्येक मजदूर का आई कार्ड जारी करने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित नमकीन फैक्टरी के मजदूरों ने एक मजदूर की बाइक चोरी के मामले में अभी तक कुछ न होने की बात को लेकर जमकर हंगामा किया। यहां पर फैक्टरी स्वामी के चहेतों और मजदूरों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हो गई। हंगामा करते हुए मजदूरों ने फैक्टरी स्वामी पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उनके आई कार्ड जारी करने की मांग की।
ढकपुरा रोड पर रामकुमार निवासी प्रकाश टॉकिज की श्री गिर्राज फूड प्रोडक्ट के नाम से नमकीन की फैक्टरी है। यहां पर काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं, जिनमें कमल कुमार निवासी अमरा मुरसान भी काम करता है। बृहस्पतिवार को कमल की बाइक फैक्टरी के बाहर से चोरी हो गई। इसे लेकर मजदूरों का आरोप है कि बाइक चोरी के मामले में फैक्टरी स्वामी द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। साथ ही मांग की गई कि फैक्टरी में बाइक और साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सभी मजदूर कार्य बहिष्कार कर फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गए। यहां पर जमकर नारेबाजी की गई। इस बीच मजदूरों और फैक्टरी स्वामी के चहेतों के बीच हाथापाई हो गई। यहां पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामले को संभाला। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब कहीं जाकर मजदूर शांत हुए और बाइक के मामले में फैक्टरी स्वामी द्वारा पैरवी किए जाने की बात पर सहमत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें