फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फैक्टरी से काम करके लौट रहे मजदूर की मैक्स की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फैक्टरी से काम करके घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को टाटा मैजिक गाड़ी ने रौंद दिया। कोतवाली सदर इलाके के किला गेट निवासी 66 वर्षीय इरशाद अली अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में काम करते थे। वह बृहस्पतिवार की देर शाम को साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह खातीखाना पहुंचे तो मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें