संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा शहर के एक गेस्ट हाउस में दिवाली मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर, डॉ. दीपक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि बृजमोहन शर्मा, कृष्ण अवतार गुप्ता, अशोक अग्रवाल, वीरेंद्र पाल गुप्ता, डॉ. सुधा चौधरी, पुनीत पोद्दार, गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया।
जायंट्स रंगोली की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मेला में महिलाओं ने ज्वैलरी, कपड़े, क्रोकरी, ब्रास के आइटम आदि के स्टॉल लगाए। सभी ने करवा चौथ की थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट की सराहना की। अतिथियों ने संस्था की इस पहल की काफी सराहा।
शहर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेलेब्रिटी कांस्टेंट की जज श्वेता दिवाकर एवं डॉ. दीपा शर्मा द्वारा निक्की वार्ष्णेय को प्रथम एवं योगिता जैन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन हनी अग्रवाल ने किया। सचिव ऋचा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष-रूपाली अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष दीपिका वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्षा एकता अग्रवाल बाइस प्रेसिडेंट शिल्पी खंडेलवाल, नम्रता वार्ष्णेय, पिंकी पोद्दार, रेनू अग्रवाल, जिया रस्तोगी, सरोज गर्ग, शशिवाला अग्रवाल, सीमा वार्ष्णेय, रेणू मित्तल, अंजू अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, पूजा मित्तल, मंजू वर्मा, पूजा वार्ष्णेय, शालू अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, रति अग्रवाल, ऋचा बंसल, अंजना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रितु गोयल, मंजू मित्तल, ऋतु मित्तल, मीनू अग्रवाल, गीता मित्तल, नूतन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अंजू , सांची खंडेलवाल, श्वेता सिंघानिया, कविता गोयल, मिथलेश अग्रवाल, अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।