न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे की रहने वाली एक महिला से गूगल पे की यूपीआई आईडी बताने के बाद खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है।
पूजा शर्मा निवासी मस्जिद गली इगलास रोड मुरसान ने बताया कि उसने एक ऐप के जरिए पांच जुलाई को टी-शर्ट बुक की थी। उसकी डिलीवरी 9 जुलाई को होनी थी, जो कि नहीं हुई है।
अगले दिन 10 जुलाई को जब टीशर्ट नहीं आई, तो पूजा ने एप के कस्टमर केयर को प्रोडक्ट डिलीवरी ना होने के कारण कॉल किया। कॉल करने पर पूजा से गूगल पे की यूपीआई आईडी पूछी गयी। यूपीआई आईडी बताने के बाद उसके खाते से दो हजार तीस सौ रूपये निकल गए हैं।