फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही महिला की गाड़ी की टक्कर से मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस सिकंदराराऊ रोड बेहटा बंबा के निकट ऑटो रिक्शा के इंतजार में बैठी महिला को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड बेहटा बंबा के निकट ऑटो रिक्शा के इंतजार में बैठी महिला को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी पहुंच गए। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर निवासी 50 वर्षीय कान्हा देवी पत्नी राजपाल की तबीयत खराब थी। वह दवा लेने हाथरस जंक्शन जा रही थीं। वह बेहटा बंबा की पुलिया पर बैठकर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहीं थीं। इस बीच अनियंत्रित मैजिक वाहन ने उनको टक्कर मार दी। वह बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें