न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
हाथरस रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समक्ष शुक्रवार को सड़क किनारे लावारिस शव बरामद हुआ है। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष बताई गई है। दोपहर में लोगों ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे पड़े देखा।
पास जाकर देखा तो पाया कि वह बेहोश था। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। संवाद