फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में सफाई कर रहे लोगों से मारपीट

विज्ञापन
कचौरा के मंदिर में मारपीट के बाद जानकरी लेती पुलिस। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
कस्बा कचौरा में शुक्रवार को मंदिर में सफाई कर रहे लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के साथ अश्लील हरकत करने के साथ जातिसूचक शब्द भी कहे गए। मंदिर से सोने-चांदी का समान भी यह लोग ले गए। इस बारे में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नीरज गुप्ता पुत्र गोपालदास गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गत दिवस मारहरा रोड स्थित श्रीराम मंदिर में गज पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद मंदिर में प्रार्थी, उसकी पत्नी पुत्र और बबलू दिवाकर मंदिर की सफाई कर रहे थे। तभी संतोष ने मंदिर के बिजली के तार काट दिए। उसने विरोध किया तो संतोष गुस्से में आ गया।
गुड्डू चार-पांच अन्य लोगों को लेकर आ गया। सभी की लात-घूंसों से पिटाई की। बबलू को जाति अपमानसूचक शब्द कहे। आरोप है कि मंदिर से सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। तहरीर के बाद कोतवाल प्रवेश राणा कचौरा के मंदिर में गए। मामले की जांच की। कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें