फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिलिंडर में आग लगने से महिला, उसका बच्चा झुलसे

विज्ञापन
हाथरस : गांव चिंतापुर में क्षतिग्रस्त मकान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में आज सुबह एक गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक महिला और उसका दो साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गांव चिंतापुर में मंगलवार की सुबह चार बजे के लगभग सत्यपाल सिंह की पत्नी पिंकी अपने दो साल के बच्चे के लिए जब रसोई गैस पर दूध गरम करने के लिए किचन में पहुंची। जैसे ही उसने चूल्हे को चालू किया तो एकाएक पूरी रसोई में आग लग गई और वहां धमाका हो गया। पिंकी और उसका दो साल का बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके से घर क्षतिग्रस्त हो गया और दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों को जैसे-तैसे लोगों ने वहां से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि रात्रि में किसी तरह सिलिंडर खुला रह गया, जिससे गैस लीक होती रही और इसकी वजह से यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें