फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस की चपेट में आकर महिला की मौत, वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ के निकट मथुरा रोड पर सोमवार की सुबह हथठेला वाले से चूड़ी खरीद रही महिला और चूड़ी विक्रेेता को बस ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते में महिला की रास्ते में मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर जिला अस्पताल आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मथुरा रोड स्थित गांव नगला गजुआ निवासी रणवीर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी भगवान देवी सोमवार की सुबह खेत से आवारा पशुओं को भगाकर घर लौट रही थीं। इस बीच मुरसान की तरफ से हथठेला पर कस्बा मेंडू के मोहल्ला हुंडी वाला निवासी 55 वर्षीय निशार चूड़ी लेकर आ रहा था। भगवान देवी उसकी चूड़ियां देखने लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हाथरस की ओर से आई बस ने भगवान देवी व चूड़ी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, चूड़ी विक्रेता की हालत नाजुक होने पर उसे भी रेफर कर दिया गया। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल विक्रेता की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें