फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क के बैंक खाते से पार किए 85 हजार

Wed, 31 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार के एसबीआई मुख्य शाखा स्थित खाते से ठगों ने 85 हजार रुपये पार कर ऑनलाइन शॉपिंग की गई। हैरत की बात यह है कि जब भी खाते से रकम निकाली गई, एसएमएस अलर्ट होने के बावजूद संदीप के पास कोई मैसेज नहीं आया। उन्हें 23 मई को इस ठगी के बारे में तब पता चला जब उन्होंने एटीएम से रकम निकाली। रकम निकालने पर मोबाइल फोन पर आए एसएमएस में उन्हें खाते में शेष रकम की जानकारी हुई जो उनके मुताबिक 85 हजार रुपये कम थी। संदीप ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस इस मामले को दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर मुकदमा दर्ज करने से पीछे हट रही है।
विज्ञापन


संदीप का कहना है कि बीते दो महीने में उसने केवल एक बार एटीएम से रकम निकाली। संदीप ने बताया कि आरोपी ने 15 बार में 85 हजार रुपये निकालकर शॉपिंग की है। हर बार रकम निकालने पर उनके फोन पर एसएमएस नहीं आया, अगर एसएमएस आया होता तो वह सचेत हो जाते।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि संदीप का खाता एसबीआई की मुख्य शाखा में है लेकिन उसका घर सासनी थाना क्षेत्र में है इसलिए उसे सासनी में ही मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन


एटीएम से निकाले दो हजार
एटीएम से कैश निकालने के दौरान जरा सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। बुधवार को नगला कुंवरजी के विकास यादव कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। एटीएम की प्रक्रिया खत्म होने से पहले ही विकास ने एटीएम छोड़ दिया। इसका फायदा उठाते हुए पीछे खड़े शख्स ने दो हजार रुपये उनके खाते से पार कर दिए। विकास ने इस मामले की शिकायत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें