मेडल पाकर विजयी खिलाड़ियों के चेहरे खिले
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में हुआ समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पुलिस लाइन हाथरस के ग्राउंड पर मंडलीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरे दिन समापन हुआ। दूसरे दिन भी बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजयी खिलाड़ियोें को इस मौके पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मॉडल प्राइमरी स्कूल गंगोली के बच्चों ने सरस्वती वंदना व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतीसा की बालिकाओं ने स्वागत गान पेश किया। सासनी के हरिपुर की बालिकाओं ने लोक नृत्य पेश किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतन गढ़ी की बालिकाओं ने स्वच्छता के ऊपर लघु नाटक से संदेश दिया। मॉडल प्राइमरी स्कूल गंगोली के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस भी किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतिसा की बालिकाओं ने दुल्हन चली पहन चली तीन रंग की डोली देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडी बेसिक द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक हेमंत कटारा को प्रतीक चिन्ह देकर समान्नित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा से बच्चों द्वारा की गई गतिविधि की प्रशंसा की तथा कहा कि ये बच्चे जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश में जनपद के नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। छोटे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। भारत व उत्तर प्रदेश तक बेसिक शिक्षा के बच्चे जरूर खेलेंगे।
एडी बेसिक आईपीएस सोलंकी ने कहा कि बेहतर आयोजन हाथरस में किया गया। आज जो आयोजन हुए उन्हें देखकर ऐसा लगा कि बेसिक स्कूल कान्वेंट से कही कम नहीं है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट, एबीएसए पोप सिंह, एबीएसए हेमलता सिंह, जिला पीटीआर्ई बलवीर सिंह, अनुपम भारद्वाज, अतुल वर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, गिर्राज किशोर, सोहन सिंह, सुनील शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया।