फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों को जागरुक करने के लिए चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ बृज प्रांत की बैठक आगरा में रामबाग स्थित केशव धाम कार्यालय में गुलवीर सिंह की अध्यक्षता मे हुई। सोनपाल का मार्गदर्शन रहा। बैठक में संगठन के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत-सुखी किसान, रोजगार स्वावलंबी जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि फरवरी में 13वां अखिल भारतीय अधिवेशन भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस क्रम में बृज क्षेत्र के सभी जिले व ब्लॉकों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। आलू की फसल के मूल्यों की अनिश्चितता के कारण किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने, आर्थिक तंगी के चलते छोटे किसानों को भरण-पोषण में मुश्किल होने, बैंक व साहूकारों का कर्जा न चुकाने के कारण काफी किसान गरीबी की विभीषिका से त्रस्त होकर कई प्रकार के बोझ के साथ आर्थिक अनिश्चितता का जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में सुधार के लिए आलू उत्पादन क्षेत्र में आलू अनुसंधान की शाखा खोलने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। ऋषि कुमार ने कहा कि कुपोषण को दूर करने व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जैविक उत्पादन, गोपालन, नई तकनीकी का प्रयोग व अपने उत्पाद बनाकर गांव में रोजगार देने का काम ग्राम समिति से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए किसान संघ अपने कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मई-जून में लगाएंगे। इससे किसानों के युवाओं को रोजगार व आर्थिक समृद्धि मिलेगी। किसान संघ विस्तारकों की टोली गांव में वैभवता-सम्पन्नता के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुखों के साथ परामर्श कर कार्ययोजना तैयार करेगी और संगठन का विस्तार करेगी। बैठक में आठ जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें