फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्रों को रखा जाए अलग-अलग बॉक्स में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्रों को अलग-अलग बॉक्स में रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि डबल लॉक की अलमारी का तात्पर्य है कि एक ताले की चाभी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरे ताले की चाभी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेंगी। अन्य चाभियाें को स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा कक्षों को सील करने के बाद केंद्र व्यवस्थापक के पास सुरक्षित रखवाया जाएगा। डबल लॉक की अलमारी 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे के बाहर वाले लॉक को लाख लगाकर सील करने और अलमारी तथा कक्ष को खोलने और बंद करने के समय व अधिकारियों के नाम अंकित कर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक चार पहिया वाहन में पुलिस की अभिरक्षा में ले जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक की अलमारी वाले कक्ष और उस कक्ष के बाहर के सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में ऑनलाइन रहेंगे। डीएम जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट को डाटा की रिकार्डिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें