हाथरस : वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक को संबोधित करते शिक्षक।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोरोना संकट के दौरान सरकार के द्वारा वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और संचालकों को अभी तक कोई सहायता नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने हाथरस के रामबाग इंटर कॉलेज में वित्तविहीन शिक्षक महासभा केे बैनर तले बैठक की। वक्ताओं ने सरकार से कोई मदद न मिलने पर आक्रोश जताया।
बैठक के दौरान शिक्षक खंड आगरा मंडल के प्रभारी पवन तिवारी व शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भुखमरी के कगार पर पहुंचे शिक्षकों को अगर 30 जून तक सरकार द्वारा कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया जाता है तो अलीगढ़ मंडल से चयनित शिक्षक पुरस्कार को वापस कर देंगे। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों को खोलकर शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
शिक्षकों ने कहा कि सरकार के द्वारा किसी भी तरह से रोक लगाई गई तो शिक्षक सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अध्यक्षता रामबाग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन गोपाल रावत ने की और संचालन सुरेश कुशवाहा ने किया। बैठक में राजकुमार कौशिक, अनिल कुमार सिंह, शीलेंद्र कुमार शर्मा, संजय दीक्षित, विपिन शर्मा, कुल क्षत्रिय सिंह, शशांक पाराशर, लोकेश दीक्षित, मुकेश पौरुष, आरसी कुशवाहा, पंकज कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।