फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस दिसंबर तक हो जाएगा ओडीएफ घोषित

Mon, 09 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
मोबाइल टॉयलेट पर पेंटिंग करता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा नगर के तहसील रोड पर वाल्मीकि बस्ती के निकट बनवाए गए सामुदायिक शौचालयों का उद्घाटन सोमवार को किया गया। इन शौचालयों के जरिए लोगों की खुले में शौच जाने की परेशानी दूर   हो सकेगी। 
विज्ञापन


सामुदायिक शौचालयों का उद्घाटन सांसद राजेश दिवाकर, एसडीएम जयप्रकाश और ईओ दीपिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काट और शिलालेख पट्टिका का अनावरण कर किया। इससे पूर्व हुए कार्यक्रम में सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि ईओ नगर को स्वच्छ बनाने के लगातार प्रयास कर रही हैं। यही वजह है कि जिले में सबसे पहले तहसील सादाबाद में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। भाजपा सरकार का स्वच्छता अभियान तेजी से चल रहा है।

हाथरस जिला भी दिसंबर तक ओडीएफ घोषित कर लिया जाएगा और टॉपटेन वाले 10 जिलों की सूची में भी शामिल होगा। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। खुले में शौच न जाएं और स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर उसे सफल बनाएं। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि इन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत किया गया है। बनाए गए 15 शौचालयों का उपयोग खुले में शौच जाने वाले लोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व चेयरमेन बालकिशन गोयल, प्रभात पचौरी, तुलसीदास अग्रवाल, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, प्रीती चौधरी, अनुपम जिंदल, सुनील गौतम, डब्बू पाराशर, विशाल पाराशर, गीता गौड़, अलका कुलश्रेष्ठ, अशोक चौधरी, रविकांत अग्रवाल, मुन्ना जैसवाल, प्रदीप गोयल, अशोक कुशवाहा, शैलेंद्र वर्मा, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, हेमंत गौतम, नवीन गौतम, दिनेश त्यागी, रामकिशन वर्मा, सत्यप्रकाश वाल्मीकि सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें