फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत पर सो रहे दो किसानों को हमला कर जंगली सूअर ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी दो किसानों पर हमला कर जंगली सूअरों ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को सूअर घायल कर चुके हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात को गांव जलालपुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र अजय पाल सिंह और विकास पचहरा पुत्र सत्येंद्र कुमार अपने खेतों पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दर्जनभर जंगली सूअरों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों किसानों की निकली चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण खेत पर आ गए। उन्होंने किसी तरह घेराबंदी कर सूअरों के झुंड को भगाया और दोनों को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि इन जंगली सूअरों के आतंक से क्षेत्र के किसानों में भय व्याप्त है। इस संबंध में वह अधिकारियों को भी बता चुके हैं, लेकिन इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें