न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड सासनी के एक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक की मौत के पांच दिन बाद उनकी पत्नी की भी मौत कोरोना से हो गई। पति के मौत के बाद उनकी भी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिस पर उन्हें सासनी के एबीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिछले दिनों 21 अप्रैल को विकास खंड सासनी के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात इगलास रोड सासनी के एक गांव निवासी की कोरोना के कारण अलीगढ़ में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी की भी संक्रमित हो गई थी।
उन्हें सासनी के एबीजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां पर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। दिनों दिन उनकी तबियत बिगड़ रही थी। सोमवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को हुई तो उनके होश उड़ गए। लगातार हो रही मौतों से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल है।