फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधवा महिला को अगवा कर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव लालगढ़ी में विधवा होने के बाद ससुराल में रह रही महिला की अपहरण के बाद हत्या करने की आशंका जताते हुए उसके मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
महिला के पिता लोकपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नगला नौजर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने 10 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री प्रीती की शादी गांव निवासी सत्यपाल पुत्र ओमकार के साथ की थी। 2016 में उनके दामाद सत्यपाल की मौत हो गई। उनकी बेटी के एक बेटी है। वह अपनी मौसी के पास दिल्ली में पढ़ रही है। उसकी पुत्री का ससुरालीजनों से जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसका निर्णय आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को प्रीति ने अपनी बहन को बताया कुछ नामजद लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं और उसे जान से मारने की फिराक में है। प्रीति की बहन ने यह बात अपने पिता को बताई। इसके बाद प्रीति से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 21 को वह अपनी पुत्री की ससुराल लालगढ़ी पहुंचे तो देखा कि उसके घर पर ताला लगा हुआ था। फोन कर पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश दिलाया। अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त मिला। कपड़े धोने के लिए बाल्टी में भीगे पड़े थे। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी पुत्री का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें